search

Karnal News: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, चाकू घोंपकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या

Chikheang 2025-10-7 06:36:44 views 1262
  शराब पीते समय हुआ झगड़ा, दोस्तों ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या। फोटो जागरण





जागरण संवाददाता, करनाल। पुराने बस स्टैंड के पीछे देर रात झुग्गी में शराब पी रहे दोस्तों में झगड़ा हो गया और एक 35 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मामला गाली देने के बाद विवाद से शुरू हुआ और बाद में हत्या तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। स्वजनों ने बताया कि देर रात तीन से चार व्यक्ति शराब पी रहे थे। उनमें शेर सिंह भी था। आरोपितों ने नशे में शेर सिंह को गाली दे दी। इससे उनके बीच झगड़ा हो गया और आरोपित ने शेर सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया।



बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले शेर सिंह का आरोपित ने मोबाइल भी छीन लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुख्य आरोपित को काबू कर लिया है। आरोपित वारदात की जगह पर दोबारा चाकू उठाने के लिए गया था। जहां से लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
चार बच्चों का पिता था मृतक

मृतक शेर सिंह मजदूरी का काम करता था। वह पुराने बस स्टैंड के पीछे झुग्गी में रहता था। उसके चार बच्चे हैं, जिनका वह पालन-पोषण कर रहा था। शाम को वह शराब का नशा करता था। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।



शेर सिंह की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अभी जांच में सामने आया कि शराब पीने पर झगड़ा हुआ है और फिर शेर सिंह की हत्या की गई है।

- रामलाल, सिविल लाइन थाना करनाल।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244