search

कोल्हान विवि का 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी, राज्यपाल ने दी स्वीकृति, वर्ष 2026 के लिए 85 दिन का अवकाश तय

cy520520 2025-12-31 23:27:28 views 968
  

कोल्‍हान विश्‍वविद्यालय की फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के लिए वर्ष 2026 का यूनिफार्म लीव कैलेंडर (अवकाश कैलेंडर) जारी कर दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को औपचारिक अधिसूचना जारी की।    अधिसूचना के अनुसार, यह कैलेंडर झारखंड के राज्यपाल-सह-विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 के लिए प्रतिबंधित अवकाशों (रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे) की सूची अलग से जारी की जाएगी, जिसकी अधिसूचना शीघ्र प्रकाशित होगी। यह आदेश कुलपति के निर्देश पर निर्गत किया गया है।    जारी लीव कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2026 में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 85 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है। इसमें 75 दिन कार्यदिवस अवकाश तथा 10 दिन रविवार शामिल हैं।    विश्वविद्यालय एवं इसके अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों के लिए अधिकतम पांच प्रतिबंधित अवकाश अनुमन्य होंगे। अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय एवं पारंपरिक त्योहारों के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिबंधित अवकाश घोषित कर सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में इनकी संख्या पांच से अधिक नहीं होगी।    साथ ही, राज्य के विश्वविद्यालय यदि चाहें तो अवकाश निर्धारण के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर का भी पालन कर सकते हैं।इस अधिसूचना की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों तथा वेबसाइट प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गई है।     
कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2026 की अवकाश सूची


        छुट्टी का नाम                                  तिथि                 दिन                     दिनों की संख्या

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  •         सोहराई                                  12–13 जनवरी        सोमवार–मंगलवार        02
  •      
  •         मकर संक्रांति                                 14 जनवरी             बुधवार                01
  •      
  •         सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी       23 जनवरी             शुक्रवार               01
  •      
  •         गणतंत्र दिवस                                 26 जनवरी             सोमवार               01
  •      
  •         क्रिसमस / शीतकालीन अवकाश            25–31 दिसंबर        शुक्रवार–गुरुवार      07
  •    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157954