search

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 231 किलो प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा जब्त; द आरोपी गिरफ्तार

deltin33 2025-10-7 11:35:52 views 1283
  394 किलो प्रतिबंधित पटाखे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में प्रतिबंधित पटाखों के भंडारण व बेचने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बामनोली चौक के पास पटाखों की एक बड़ी खेप ले जा रहे एक टेम्पो को रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उससे पूछताछ के बाद एक अन्य को आजादपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त पटाखे हरियाणा के फारुख नगर से दिल्ली में बेचने के लिए लाए गए थे। टैम्पो और आजादपुर से पुलिस ने 394 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए।



डीसीपी आदित्य गौतम के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अर्जुन कुमार मंडल और हिमांशु है। इनमें अर्जुन, गांधी नगर, झुग्गी में रहता है वैसे मूलरूप से वह बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। हिमांशु, गांव भरोला, आजादपुर का रहने वाला है। पुलिस इनसे पूछताछ कर अवैध व्यापार में शामिल अन्य के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गुरुग्राम से मुकुंदपुर तक पटाखों के अवैध परिवहन के संबंध में सूचना मिलने पर एसीपी रमेश लांबा, इंस्पेक्टर सतेंद्र पूनिया और इंस्पेक्टर सोहनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार अक्टूबर की मध्यरात्रि में गुरुग्राम की ओर से आ रहे एक टेम्पो को द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बामनोली चौक के पास रोका। उसमें चालक की पहचान अर्जुन कुमार मंडल के रूप में हुई।



टेम्पो की जांच करने पर विभिन्न ब्रांडों के लगभग 231 किलोग्राम पटाखों से भरे 12 प्लास्टिक बैग (कट्टे) बरामद किए गए। अर्जुन कुमार मंडल की निशानदेही पर, राधा विहार, मुकुंदपुर में छापा मारा वहां से हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर की तलाशी में लगभग 163 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए।

दोनों से पूछताछ में पता चला कि हिमांशु ने जब्त किए गए पटाखे लगभग डेढ़ लाख रुपये में फारुख नगर, गुरुग्राम के एक आपूर्तिकर्ता से खरीदे थे। पटाखे खरीदने के लिए उसने चालक अर्जुन मंडल को नियुक्त किया था। अर्जुन ने मोटा किराया पाने के लिए पहले भी पटाखों का परिवहन किया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131