search

मंत्री लेशी सिंह 43 लाख की कर्जदार, सुनील कुमार के पास रिवॉल्वर; जानें रमा निषाद सहित मंत्रियों की कुल संपत्ति

deltin33 2026-1-1 02:57:24 views 600
  

मंत्रियों की कुल संपत्ति



राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा घोषित ब्योरे के मुताबिक उनके पास मात्र 47 हजार रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 45 हजार रुपये कैश हैं। सुनील कुमार के पास कोई निजी वाहन नहीं है। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों में एक करोड़ 60 लाख रुपये से ज्यादा पैसा निवेश कर रखा है। इसमें उनके रिटायरमेंट बेनफिट की राशि शामिल है। गोपालगंज जिले में उनके पैतृक गांव में कृषि योग्य 32.62 एकड़ जमीन है। इसमें परिवार की हिस्सेदारी है। उनकी पत्नी के नाम बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों में 85.46 लाख रुपये का निवेश है।
मदन सहनी 40 लाख के कर्जदार

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी 40 लाख रुपये के कर्जदार हैं। उन्होंने 36 लाख रुपये बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश कर रखा है। उनके नाम 3.91 लाख रुपये बैंक में जमा है। उनके पास दो करोड़ से ज्यादा की गैरकृषि योग्य भूमि है। मदन सहनी ने अपनी घोषित संपत्ति में यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक उनके पास तीन वाहन हैं- 10.70 लाख की टाटा इंडिगो, 7.35 लाख का स्कार्पियो और 20.04 लाख का एमजी हेक्टर। उनके पास 91 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 112 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 1.18 लाख नकद और बैंकों में 6.93 लाख कैश जमा है।
लेशी सिंह पर 43.67 लाख कर्ज

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह की घोषित संपत्ति के मुताबिक उनके पास 5.51 लाख नकद हैं, जबकि उनके ऊपर 43.67 लाख का कर्ज है। विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों में 42.63 लाख का निवेश व जमा है। उनके पास टाटा फारच्यूनर समेत पांच कार है, 10 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। लेशी सिंह के पास कृषि योग्य 13.34 एकड़ भूमि है।
सोने-चांदी की शौकीन हैं रमा निषाद

पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद सोने-चांदी की शौकीन हैं। उनकी ओर से घोषित संपत्ति में जो ब्योरा दिया गया है, उसके मुताबिक उनके पास दो किलो सोना और छह किलो चांदी है। नकदी 35 हजार है। 63 लाख का फिक्स डिपाजिट और बैंक जमा व निवेश 60 लाख रुपये है।

24.50 लाख की कीमत का टोयटा फारच्यूनर कार है। उनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ 75 लाख की है। उनके पति व पूर्व सांसद अजय निषाद के पास दो करोड़ 30 लाख की संपत्ति है। 750 ग्राम सोना और 60 हजार नकद है। विभिन्न बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों में 57 लाख से अधिक निवेश व जमा है। उनके पास 37.24 लाख की कीमत की एमजी ग्लोस्टार कार है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471297