search

Happy New Year 2026: देश-दुनिया में नए साल की धूम, कैसे मनाया जा रहा नव वर्ष; Photos

LHC0088 2026-1-1 02:57:29 views 1017
  

नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी, संगीत, नृत्य और उत्साह के साथ हो रहा है (फोटो- रॉयटर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी, संगीत, नृत्य और उत्साह के साथ हो रहा है। किरिबाती और न्यूजीलैंड से शुरू हुई यह उत्सव की लहर अब पूरे एशिया, यूरोप और अमेरिका तक पहुंच चुकी है। भारत में भी मुंबई, दिल्ली, गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में लाखों लोग सड़कों, बीचों और होटलों में जश्न मना रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
दुनिया भर में आतिशबाजी का नजारा

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया: हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर शानदार आतिशबाजी हुई। इस बार बॉन्डी बीच हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

  
थाईलैंड और टोक्यो में मनाया नया साल

थाईलैंड के बैंकॉक में बुद्ध प्रतिमा के पास भव्य आतिशबाजी हुई, जबकि टोक्यो और सियोल में भी पारंपरिक और आधुनिक तरीकों से नए साल का स्वागत किया गया।

  
दुबई और न्यूयॉर्क में मची धूम

दुबई के बुर्ज खलीफा पर दुनिया का सबसे बड़ा लाइट और लेजर शो आयोजित किया गया, वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्रतिष्ठित \“बॉल ड्रॉप\“ कार्यक्रम के लिए लाखों लोग जुटे।

बुधवार को मनाली के मॉल रोड पर पर्यटक नव वर्ष की पूर्व संध्या का आनंद लेते नजर आए। (एएनआई फोटो)

  


बुधवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर, सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर “जय जगन्नाथ 2026“ की रेत कलाकृति बनाई। (एएनआई वीडियो ग्रैब)

  

पटियाला में बुधवार को महिलाओं का एक समूह आगामी नव वर्ष 2026 का स्वागत करने के लिए सेल्फी लेते हुए नजर आया। (एएनआई फोटो)


  

अमृतसर, पंजाब| नव वर्ष 2026 का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब में एकत्रित हुए।

  

बनारस में दिया जलाकर लोगों ने मनाया नया साल

  
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि साल 2026 शांति, खुशी और समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश की प्रगति और सामाजिक सद्भाव की कामना की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160184