search

ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, पेट दर्द की शिकायत; प्राधिकरण ने नमूना जांच के लिए भेजा

Chikheang 2025-10-7 12:05:57 views 1267
  दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, पेट दर्द की शिकायत। (प्रतीकात्मक)





जागरण संवाददाता, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिव्या टावर सोसायटी में कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई होने का निवासियों ने आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण टीम ने सोसायटी से पानी का नमूना जांच के लिए लिया है।

निवासी गौरव ने बताया कि सोसायटी में ग्राउंड वाटर की आपूर्ति होती है। कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत निवासियों की ओर से की जा रही थी। जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों के विरोध के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर आई है। टीम की ओर से पानी के सैंपल लिए गए हैं।



निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से भी पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। हर दिन लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। पानी के नमूने की रिपोर्ट नहीं आने तक प्राधिकरण ने पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244