search

यमुनानगर में विवाहिता की मौत के 20 दिन बाद पुलिस की कार्रवाई, पति; सास व बहनोई पर दहेज हत्या का केस

Chikheang 2025-11-10 19:37:04 views 1300
  

विवाहिता की मौत पर 20 दिन बाद पति, सास व बहनोई पर दहेज हत्या का केस।



संवाद सहयोगी, रादौर। रादौर में 19 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ निगलने से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित पति विक्की, सास मेवा, बहनोई विजय पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतका के पिता कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी श्याम लाल की शिकायत पर हुई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दी शिकायत में श्याम लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेणू की शादी रादौर निवासी विक्की के साथ 2013 में की थी। विक्की अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। उसकी सास मेवा दहेज को लेकर प्रताड़ित करती थी। इस बारे में कई बार पंचायतें हुईं, जिसमें आरोपितों ने गलती मानी।

बाद में फिर से बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने बेटी रेणू को जहर देकर मारा है। उसकी मौत की सूचना तक नहीं दी। पड़ोसियों से इस बारे में पता लगा। जब अस्पताल में पहुंचे तो यहां पता लगा कि जहर खाने से रेणू की मौत हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244