search

कड़ाके की सर्दी के साथ नए साल का आगाज: उत्तर भारत में घना कोहरा, शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी

LHC0088 2026-1-1 06:57:42 views 572
  

नए साल के पहले दिन देश के कई हिस्सों में मौसम ने कड़ाके की ठंड बिखेरी है (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देश के कई हिस्सों में मौसम ने कड़ाके की ठंड बिखेरी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी का सिलसिला बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड और गहराएगी, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह प्रभाव 1 जनवरी तक बना रहा। नए साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हुई, जो 1-2 जनवरी तक जारी रह सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं तेज होंगी, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी। 3-4 जनवरी से यह प्रभाव बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है, जहां शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में \“कोल्ड डे\“ की चेतावनी जारी की है।
कोहरे की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है

कोहरे की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा में 5 जनवरी तक रात और सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि अधिकतम 18-20 डिग्री तक पहुंचा।

लोगों को सलाह दी गई है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और कोहरे में वाहन चलाते समय कम गति रखें। मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी के बाद आसमान साफ हो सकता है, लेकिन ठंड और बढ़ेगी। नए साल की शुरुआत में यह सर्दी उत्तर भारतवासियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।
उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि धुंध और कोहरे के कारण एक-दो दिन तक न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं होगी, लेकिन बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ेगा। इसके बाद उत्तर की ओर से चलने वाली ठंडी हवाएं तेज होंगी, जिनका सीधा असर पंजाब, हरियाणा और एनसीआर में दिखाई देगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

तीन और चार जनवरी से यही ठंडी हवाएं बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेंगी, जिससे वहां भी शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इस दौरान के लिए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है, जो कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। कोहरे को लेकर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160456