search

Happy New Year 2026: दिल छू लेने वाली शायरियों से करें नए साल की शुरुआत, अपनों को भेजें ये खास संदेश

LHC0088 8 hour(s) ago views 106
  

नए साल पर अपनों को भेजों ये प्यार भरे संदेश (Picture Courtesy: AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नया साल 2026 (New Year 2026) दस्तक दे चुका है। इस नए साल के आने के साथ सभी के मन में इच्छा रहती है कि यह साल खुशियों और सफलताओं से भरा हो। परिवार और दोस्तों का साथ मिले और जीवन में खूब तरक्की करें। ऐसी ही प्रार्थना हम अपने प्रियजनों के लिए भी करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपने दोस्तों और परिवारजनों को भी यही संदेश पहुंचाने के लिए क्यों न कुछ खास ढंग से उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी जाएं? दरअसल, हम यहां कुछ खास शायरियां और संदेश (New Year 2026 ) लेकर आए हैं, जो आपके दोस्तों और परिवारजनों के नए साल को और भी खास बना देंगे और उन तक आपका प्यार भी पहुंच पाएगा। खास बात यह है कि ये संदेश सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। आइए देखें न्यू ईयर 2026 के लिए खास संदेश-

  

नया सवेरा एक नई किरण के साथ,  

नया दिन एक प्यारी सी मुस्कान के साथ,  

आपको नया साल 2026 मुबारक हो,  

ढेर सारी दुआओं के साथ।  

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं!




  

आने वाले कल के सपनों में खो जाएं

यह साल आपके लिए सफलताओं की नई ऊंचाइयां लेकर आए,

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!




  

तुम साथ हो तो नया साल क्या,

हर सुबह त्योहार लगे।

2026 की पहली दुआ यही,

जिंदगी हर हाल में तुम्हारे साथ कटे।

नव वर्ष की शुभकामनाएं!




  

सूरज की तरह चमकते रहो आप,

चांद की तरह खिलते रहो आप,

2026 में गम आपसे कोसों दूर रहे,

सफलता की बुलंदियों को छूते रहो आप

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!




  

सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,  

सामना न हो कभी तन्हाइयों से,  

हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका,  

यही दुआ है दिल की गहराइयों से।  

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!




  

बीत गया जो साल भूल जाएं,  

इस नए साल को गले लगाएं,  

करते हैं हम दुआ रब से सर झुका के,  

इस साल आपके सारे सपने पूरे हो जाएं।  

नव वर्ष 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!




  

नया साल नई सोच लाए,

हिम्मत को फिर से आवाज दे जाए।

जो अधूरा था, वो पूरा हो,

2026 बस सच्चा और खरा हो।

नव वर्ष की शुभकामनाएं!




  

सोच को बदलो, सितारे बदल जाएंगे,  

नजर को बदलो, नजारे बदल जाएंगे,  

कश्तियां बदलने की जरुरत नहीं,  

दिशाओं को बदलो, किनारे बदल जाएंगे।  

आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं!




  

नया साल आए बनकर उजाला,  

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,  

आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,

यही दुआ करता है हर चाहने वाला।

नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई!




  

नया रंग हो नई उमंगे,आंखो में उल्लास नया

नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया

नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग

नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!


यह भी पढ़ें- कहीं टूटती हैं प्लेटें, कहीं खाए जाते हैं 12 अंगूर; ऐसे हैं दुनिया भर में New Year मनाने के अनोखे तरीके

यह भी पढ़ें- New Year 2026: रात 12 बजे मिडनाइट किस करने की क्या है वजह? जानें इस ट्रेडिशन की असली कहानी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com