search

आनंद प्रकाश बने बोकारो के डीआइजी, काफी दिनों से खाली थी कुर्सी

Chikheang 2026-1-1 09:27:15 views 1132
  

बोकारो के नए डीआइजी आनंद प्रकाश।  



डिजिटल डेस्क, बोकारो। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों का तबादला किया है। इस क्रम में कोयला क्षेत्र बोकारो के लिए आनंद प्रकाश को नया डीआइजी नियुक्त किया गया है। बोकारो डीआइजी के अंतर्गत बोकारो और धनबाद जिले आते हैं। लंबे समय से बोकारो डीआईजी का पद रिक्त पड़ा था, जिसे अब भर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आनंद प्रकाश इससे पहले झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-6, जमशेदपुर के समादेष्टा के पद पर कार्यरत थे। अब वे बोकारो डीआइजी का पदभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 18 नव-प्रोन्नत एवं प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक को एडीजी पद पर प्रोन्नति देते हुए सीआइडी का एडीजी बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं जैप-7 के कमांडेंट कौशल किशोर को डीआइजी पद पर प्रोन्नति के बाद पलामू का डीआईजी नियुक्त किया गया है। सभी 18 आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना बुधवार देर रात जारी कर दी गई
इनका हुआ स्थानांतरण–पदस्थापन


  • मनोज कौशिक : आईजी, रांची से एडीजी, सीआईडी बनाए गए। उन्हें आईजी, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

  • अजय लिंडा : डीआईजी, गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवा से आईजी, सीआईडी नियुक्त किए गए।

  • नौशाद आलम अंसारी : पदस्थापन की प्रतीक्षा से डीआईजी, विशेष शाखा बनाए गए।

  • कौशल किशोर : समादेष्टा, जैप-7 से डीआईजी, पलामू नियुक्त।

  • अंजनी कुमार झा : उप निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग से डीआईजी, हजारीबाग बने।

  • मोहम्मद अर्शी : एसपी, सिमडेगा से डीआईजी, गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवा नियुक्त।

  • आनंद प्रकाश : समादेष्टा, जैप-6 जमशेदपुर से डीआईजी, बोकारो बनाए गए।

  • श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे : राज्यपाल के परिसहाय से एसपी, सिमडेगा नियुक्त।

  • कैलाश करमाली : एसपी रेल, धनबाद से समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, रांची बने।

  • शिवम प्रकाश : एसडीपीओ, चक्रधरपुर से राज्यपाल के परिसहाय, लोकभवन नियुक्त।

  • निखिल राय : प्रशिक्षण उपरांत एएसपी, एसीबी बने।

  • श्रुति : प्रशिक्षण उपरांत एएसपी, एसीबी नियुक्त।

  • अविनाश कुमार : एएसपी, जैप-2 टाटीसिलवे से समादेष्टा, जैप-7 हजारीबाग बने।

  • दीपक कुमार : प्रभारी समादेष्टा, जैप-5 देवघर के पद पर ही समादेष्टा, जैप-5 देवघर नियुक्त।

  • मजरूल होदा : सीनियर डीएसपी, जैप-8 लेस्लीगंज से उप निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग बने।

  • राजेश कुमार : एएसपी, झारखंड जगुआर से समादेष्टा, जैप-6 जमशेदपुर नियुक्त।

  • रोशन गुड़िया : एएसपी, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग से एसपी, सीआईडी बने।

  • श्रीराम समद : एएसपी, सीसीआर रांची से एसपी, एसीबी नियुक्त।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162170