search

धनबाद-सिंदरी टाउन के बीच रद ट्रेन सेवाएं बहाल, हजारों यात्रियों को मिली राहत

LHC0088 2026-1-1 12:27:25 views 377
  

सिंदरी-धनबाद-गोमो सवारी गाड़ी।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। साल के अंतिम दिन रेल यात्रियों को राहत मिल गई। धनबाद से सिंदरी टाउन के बीच रद की गईं सभी पैसेंजर ट्रेनों की सेवा फिर से बहाल हो गई।

रेलवे ने सिंदरी मार्शलिंग यार्ड में नान इंटरलाकिंग के कारण सितंबर से धनबाद-सिंदरी टाउन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया था। इंटरलाकिंग पूरी होने के बाद पिछले 26 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त-सीआरएस ने रेल लाइन के साथ पुल व पुलिया का निरीक्षण किया। सीआरएस निरीक्षण के पांच दिनों बाद रेल सेवा बहाल हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160358