search

दुनिया के किस देश में मनाया गया सबसे पहले नए साल का जश्न? जानिए भारतीय समयानुसार US में कितने बजे से शुरू हुआ न्यू ईयर

Chikheang 2026-1-1 15:27:21 views 1084
  

किस देश में हुआ सबसे पहले न्यू ईयर सेलिब्रेशन?



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल 2026 का जश्न पूरी दुनिया मना रही है। भारत में भी लोगों ने सर्द मौसम में नए साल का स्वागत किया। अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और जापान में भी न्यू ईयर की शुरुआत सेलिब्रेशन के साथ हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में सबसे पहले किस देश में नए साल का जश्न मनाया गया, आइए जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किस देश ने मनाया सबसे पहले न्यू ईयर का जश्न?

न्यूजीलैंड वो देश है, जिसने सबसे पहले नए साल 2026 में कदम रखा। ऑकलैंड में जोरदार आतिशबाजी के साथ 2026 का आगाज किया गया। आइकॉनिक स्काई टावर पटाखों की रोशनी में डूबा नजर आया। इस 240-मीटर लंबे टावर पर 3,500 के करीब पटाखे चलाए गए।
अमेरिका में कितने बजे शुरू हुआ न्यू ईयर?

पूरी दुनिया में 1 जनवरी की शुरुआत में रात के 12 बजते ही लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। लेकिन पूरी दुनिया में एक साथ नया साल नहीं मनाया जाता। जिस देश में जैसे ही रात के 12 बजते हैं, उस देश में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू होता है।

अमेरिका में नए साल का जश्न तब मनाया गया, जब भारत में सुबह के 10:30 बज रहे थे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि भारत में अगला दिन अमेरिका की तुलना में पहले शुरू होता है।
दुनिया में कब-कब मनाया गया नया साल?

अमेरिका की तरह की दुनिया के अलग-अलग कोनों में नए साल का जश्न अलग-अलग समय पर मनाया गया। रूस में न्यू ईयर भारतीय समयानुसार रात के 2:30 बजे शुरू हुआ। वहीं यूक्रेन में 3:30 AM पर शुरू हुआ।

भारत में जब सुबह के 4:30 बज चुके थे, तब जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली और स्विट्जरलैंड नया साल मना रहे थे। ब्राजील और अर्जेंटीना में भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे नए साल का आगाज हुआ।

यह भी पढ़ें- भारतीय महिला टीम ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर की नए साल की शुरुआत, भस्म आरती में लिया हिस्‍सा

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में न्यू ईयर पर ड्रंक ASI का कहर, VIP ड्यूटी में लगी पायलट गाड़ी को मारी टक्कर; चालक घायल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162382