search

कैथल में तलाकशुदा महिला से नौकरी दिलवाने के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Chikheang 2026-1-1 16:27:49 views 610
  

तलाकशुदा महिला से नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म, युवक पर केस। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कैथल। एक तलाकशुदा महिला को कौशल रोजगार निगम में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। आरोपित युवक महिला के घर ही चला गया था और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे।

उसको कहा था कि जल्द ही नौकरी लग जाएगी और महिला युवक की बातों में आ गई थी। शहर की एक कालोनी निवासी 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित युवक अनिल कुमार के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और बाद में उसने अपने पति से तलाक ले लिया था। अब वह काम की तलाश कर रही थी। इस दौरान अगस्त माह में उसकी पहचान अनिल के साथ हुई थी। युवक ने कहा था कि उसकी कई अधिकारियों और नेताओं से जान पहचान है।

वह उसको कौशल रोजगार निगम के तहत किसी न किसी विभाग में नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए दो सितंबर को आरोपित उसके घर पर पहुंच गया था। आरोपित ने उसके साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध जबरदस्ती करके दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुदेश ने बताया कि इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162658