search

नए साल की शुरुआत में झटका, स्पाइसजेट की दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट फिर रद

Chikheang 2026-1-1 17:27:21 views 578
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संवाद सहयोगी, दरभंगा । नए साल की शुरुआत में घर लौटने या रिश्तेदारों से मिलने की योजना बना रहे यात्रियों को करारा झटका लगा है। दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की नियमित उड़ान लगातार दूसरे दिन रद कर दी गई, जिससे सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते नजर आए। नए साल की खुशियों के बीच फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों का सफर भी टल गया और परेशानी भी हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से दरभंगा आने-जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शेड्यूल में लगातार दूसरे दिन भी रद रही। फ्लाइट रद होने की जानकारी विमानन कंपनी ने यात्रियों को पहले दे दी।

वहीं दिल्ली और कोलकाता हवाई मार्ग पर रोजाना उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रही। इससे कोलकाता-दरभंगा के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या शून्य रही। दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा 15 मिनट विलंब से 12:05 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से 17 मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से नौ मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से तीन मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से नौ मिनट पहले पहुंच गई।

इससे पहले दिल्ली से बुधवार को भी आनेवाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट शेड्यूल में रद रही। फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी की ओर यात्रियों को पहले दे दी गई थी। इससे यात्रियों को परेशानी से जूझना नहीं पड़ा।

दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को 12 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से आठ मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से 19 मिनट विलंब से 12:19 में पहुंची।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162433