search

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, भीड़ ने हमले के बाद लगाई आग

cy520520 2026-1-1 17:27:38 views 953
  

बांग्लादेश में भीड़ ने घायल हिंदू व्यक्ति को आग लगाई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में लगातार अशांति का दौर जारी है। बुधवार को यहां भीड़ ने एक अन्य हिंदू व्यक्ति खोकोन दास पर हमला किया। इस हमले में 50 वर्षीय दास घायल हो गया। जिसके बाद भीड़ ने उसे जिंदा जला दिया। यह घटना 31 दिसंबर को देश के शरीयतपुर जिले में हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
खोकोन दास को भीड़ ने जिंदा जलाया

रिपोर्ट्स के अनुसार, दास अपने घर जा रहे थे जब भीड़ ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, पीटा और आग लगा दी। यह बांग्लादेश में किसी हिंदू पर चौथा हमला है।

  
बांग्लादेश में हिंदुओं पर यह चौथा हमला

इससे पहले सोमवार को बेजेंद्र बिस्वास नाम के एक हिंदू युवक को उसके सहकर्मी ने गोली मार दी थी। 24 दिसंबर को एक और हिंदू युवक 29 साल के अमृत मंडल को कथित तौर पर बांग्लादेश में कालीमोहर संघ के हुसैनडांगा इलाके में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला।

  
दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या

इससे पहले 18 दिसंबर को, 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मयमनसिंह के भालुका में उसकी फैक्ट्री में एक मुस्लिम सहकर्मी द्वारा ईशनिंदा के झूठे आरोप लगाने पर भीड़ द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने दास की हत्या कर दी और फिर उसके शव को आग लगाने से पहले एक पेड़ से लटका दिया।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश: यूनुस प्रशासन को झटका, एक और सलाहकार ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में अब तक कितने हिंदुओं की मौत? अमेरिका ने भी की निंदा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158092