search

निलंबित DIG भुल्लर जेल से बाहर आएगा या नहीं? रिश्वत केस में जमानत याचिका पर सुनवाई कल

Chikheang 2026-1-1 17:57:26 views 1086
  

16 अक्टूबर को सीबीआई ने भुल्लर को आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। भुल्लर ने पिछले महीने रिश्वत मामले में जमानत अर्जी दायर की थी। भुल्लर के वकील का कहना है कि इस मामले में सीबीआई चार्जशीट दखिल कर चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित करीब ढाई महीने से जेल में है और ट्रायल शुरू होने में काफी समय लगेगा। अब सीबीआई को जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करना है। इससे पहले भुल्लर ने आय से अधिक संपत्ति में भी जमानत अर्जी दायर की थी जिसमें उनके वकील ने चालान पेश न होने का हवाला दिया था। हालांकि, इस दलील को अदालत ने नहीं माना था और जमानत अर्जी रद कर दी थी।

16 अक्टूबर को सीबीआई ने भुल्लर को आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके साथ एक बिचौलिया कृष्णु शारदा भी पकड़ा गया था। सीबीआई को जांच के दौरान भुल्लर के घर से साढ़े करोड़ रुपये कैश और काफी संपत्ति का रिकाॅर्ड भी मिला था। जिसके बाद भुल्लर पर आय से अधिक संपत्ति का भी केस दर्ज कर लिया गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162487