रेलवे सुरक्षा बल रांची मंडल ने वर्ष 2025 में रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्षेत्र में कई प्रभावी और सराहनीय कार्य किए हैं।
जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), रांची मंडल ने वर्ष 2025 (जनवरी से 31 दिसंबर) कई उपलिब्धयां हासिल की। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्षेत्र में कई प्रभावी और सराहनीय कार्य किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
टिकट रहित यात्रियों के विरुद्ध 688 विशेष ड्राइव आयोजित की गईं, जिनमें 44,790 यात्रियों से कुल 30,24,24,651 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत 538 व्यक्तियों से 1,07,600 रुपये जुर्माना लिया गया।
रेलवे अधिनियम के तहत वर्ष 2025 में कुल 14,131 मामलों का पता लगाया गया, जिसमें 14,100 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अभियोजन चलाया गया। इन मामलों में कुल 17,98,530 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
टिकट दलालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत 13 मामलों में 13 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई और 2,06,540.25 रुपये मूल्य के टिकट बरामद किए गए। साथ ही 14 पर्सनल यूजर आईडी और दो एजेंट आईडी का भी पता लगाया गया।
2,407 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण
रेलवे हेल्पलाइन 139 पर प्राप्त 2,407 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आईपीसी के अंतर्गत 54 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 20 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
339 व्यक्तियों का किया गया रेस्क्यू
सामाजिक दायित्वों के तहत आपरेशन नन्हे फरिश्ते और डिग्निटी अभियान में कुल 339 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया, जिनमें 172 बालक, 149 बालिकाएं, 12 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। मानव तस्करी के विरुद्ध आपरेशन एएएचटी के तहत 12 मामलों का पता लगाकर 62 बच्चों व महिलाओं को मुक्त कराया गया और 15 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
288 छोड़ी गई वस्तुएं यात्रियों तक पहुंचाया
आपरेशन जीवन रक्षा के तहत चार अलग-अलग अवसरों पर आरपीएफ कर्मियों ने चलती ट्रेनों से गिरते यात्रियों की जान बचाई। वहीं आपरेशन अमानत के अंतर्गत 288 छोड़ी गई वस्तुएं, जिनका अनुमानित मूल्य 51,35,177 रुपये है, उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित लौटाई गईं।
नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित वस्तुओं के खिलाफ मिल चुकी है कई सफलताएं
इसके अलावा नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित वस्तुओं के खिलाफ 27 मामलों में 39 लोगों की गिरफ्तारी कर 530.08 किलोग्राम गांजा, 190 बोतल कफ सिरप समेत 91,76,690 रुपये मूल्य की सामग्री बरामद की गई। सोना व अवैध शराब से जुड़े 80 मामलों में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
स्वच्छता अभियानों में 723 लोगों से 72,300 रुपये जुर्माना वसूला गया तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए 10,646 ट्रेनों में एस्कार्टिंग की गई। आरपीएफ रांची मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा। |