search

झांसी रिश्वतखोरी केस: डिप्टी कमिश्नर समेत दो अधीक्षक होंगे निलंबित, विभागीय कार्रवाई भी

LHC0088 2026-1-1 21:57:38 views 649
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। झांसी में डेढ़ करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार की गई केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और दो कर अधीक्षक को शुक्रवार तक निलंबित कर दिया जाएगा। सीबीआइ की चार्जशीट में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम आएंगे उन सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी होगी। झांसी में लंबे समय से सीजीएसटी में तैनात कार्मिकों को अब स्थानांतरित करने की भी तैयारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डिप्टी कमिश्नर के पिछले कई वर्षों से झांसी में जमे रहने के बारे में बताया जाता है कि बीच में एक-दो वर्ष के लिए वहां से स्थानांतरण के बाद फिर उनकी तैनाती झांसी में होती रही है। सीजीएसटी लखनऊ के प्रिंसिपल कमिश्नर केपी सिंह के मुताबिक रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तारी के 48 घंटे पूरा होने के साथ ही डिप्टी कमिश्नर तथा दोनों कर अधीक्षक निलंबित कर दिए जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर प्रभा का निलंबन वित्त मंत्रालय से तथा दोनों कर अधीक्षक अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा का निलंबन कानपुर के विभागीय कमिश्नर द्वारा किया जाएगा। सीबीआइ की चार्जशीट में विभाग के अन्य जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम आएंगे उनके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों को सेवा से बर्खास्त तक किया जा सकता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160387