search

भागलपुर रेंज में बड़ा फेरबदल: 61 दारोगा और पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, IG की अध्यक्षता में हुआ निर्णय

cy520520 Half hour(s) ago views 213
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर रेंज के भागलपुर, नवगछिया और बांका में तैनात 61 दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया। यह निर्णय रेंज आइजी विवेक कुमार की अध्यक्षता में स्थानांतरण पर्षद की बैठक में लिया गया, जिसमें तीनों स्थानों के पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति रही। तबादला उन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए किया गया है, जिन्होंने अपनी निर्धारित जिला अवधि पूरी कर ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर जिला बल में तैनात दारोगा दुबे देव गुरु को पुनः नवगछिया भेजा गया है। बांका थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को भी नवगछिया स्थानांतरित किया गया है। बांका महिला थाने की थानाध्यक्ष दारोगा पायल कुमारी का तबादला भागलपुर किया गया है।

इसके अतिरिक्त, बांका के धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान को भी भागलपुर भेजा गया है। दारोगा रामाशंकर पासवान को बांका से नवगछिया भेजा गया है, जबकि दारोगा आलोक कुमार राय को भी बांका से नवगछिया स्थानांतरित किया गया है। प्रशिक्षु निवास शर्मा को भागलपुर से बांका भेजा गया है।

प्रशिक्षु घनश्याम प्रसाद, बेचन सुतिहार को भी बांका से नवगछिया भेजा गया है। प्रशिक्षु मुन्ना रविदास को नवगछिया से बांका और प्रशिक्षु साकिर मुहम्मद को नवगछिया से भागलपुर भेजा गया है।

इसके अलावा, परिवहन शाखा के प्रशिक्षु महेश यादव को भागलपुर से नवगछिया और सहायक अवर निरीक्षक शेषनाथ सिंह को भी भागलपुर से नवगछिया भेजा गया है। हवलदार पियुष प्रभुदास मिंज और हवलदार रविश कुमार सिंह को भागलपुर से बांका स्थानांतरित किया गया है।

हवलदार वृहस्पत यादव, चंपा देवी, अरुण कुमार मंडल, मुहम्मद इंतकाम खान, विनोद कुमार दुबे, विराम मुर्मू, मदन कुमार यादव, इंदु देवी, सुरेंद्र ठाकुर, संजय कुमार मंडल, सूर्यदेव मालाकार, जगनंदन महतो को भागलपुर से बांका भेजा गया है।

आयुध हवलदार संजय कुमार और दीपक कुमार झा को भी स्थानांतरित किया गया है। कुल मिलाकर, 61 सिपाहियों और चालक हवलदारों का तबादला किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141464

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com