search

धनबाद में नए साल के पहले दिन प्रशासन में नई शुरुआत... नगर आयुक्त, डीडीसी और एसडीएम ने बताई अपनी प्राथमिकताएं

deltin33 2026-1-2 08:57:20 views 1208
  

धनबाद नगर निगम कार्यालय में नए नगर आयुक्त आशीष गंगवार का स्वागत करते पूर्व नगर आयुक्त रविराज शर्मा।  



डिजिटल डेस्क, धनबाद। नव वर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार, एक जनवरी को धनबाद प्रशासन में अहम बदलाव देखने को मिले। धनबाद नगर निगम के नए नगर आयुक्त, धनबाद के नए उप विकास आयुक्त तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने एक साथ अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाल लिया। खास बात यह रही कि तीनों अधिकारियों ने नए साल के पहले ही दिन धनबाद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया और इसे शुभ अवसर के रूप में देखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

राज्य सरकार ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कुल 15 अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग आदेश जारी किया था। इसी क्रम में आशीष गंगवार को धनबाद नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया। वहीं सन्नी राज को धनबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि लोकेश बारंगे को सदर अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम कार्यालय में आशीष गंगवार ने पूर्व नगर आयुक्त रविवारज शर्मा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने शहर की स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। दूसरी ओर, लोकेश बारंगे ने सदर एसडीएम उदय रजक से पदभार संभालते हुए प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।



इसी तरह सन्नी राज ने धनबाद के उप विकास आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। नए साल के पहले दिन तीनों अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने से जिले में प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472243