search
 Forgot password?
 Register now
search

गो हत्या रोकने को यूपी पुलिस सक्रिय, इस जिले में 6 महीने में 30 तस्कर पकड़े; अब संपत्ति होगी जब्त

Chikheang 2025-10-7 19:06:48 views 1236
  दस माह में मंडल भर में गोहत्या की 43 घटनाएं, 248 पर कार्रवाई।





जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मंडल भर में गोहत्या की घटनाओं पर लगाम जरूर लगी है, लेकिन वह पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इस साल अब तक मंडल पर में गोहत्या की 43 घटनाएं हुई है। इसमें पुलिस ने 248 गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

58 गो-तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद जिले में सबसे अधिक घटना हुई है तो यहां की पुलिस ने 30 गो-तस्करों के पैर में गोली मारकर पकड़ा है। सबसे ज्यादा मामले मुरादाबाद जिले से सामने आए हैं, जहां पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए अब तक 30 गो-तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार किया है।  



पुलिस रिकार्ड के अनुसार, पूरे मंडल में अब तक 58 आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी गो-तस्करी के संगठित नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। अधिकतर मामलों में आरोपितों के पास से प्रतिबंधित मांस, वाहन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।  

पुलिस का कहना है कि गोहत्या की घटनाओं को पूरी तरह रोकने के लिए सतर्कता और कार्रवाई दोनों को और मजबूत किया जा रहा है। गोहत्या में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनएसए और संपत्ति जब्ती जैसी कठोर धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है।  



16 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त पुलिस गो-तस्करों को मुठभेड़ के साथ ही गिरफ्तार नहीं कर रही है बल्कि उनकी संपत्ति भी जब्त कर रही है। अब तक मंडल भर में 16,38,753 रुपये की संपत्ति गो-तस्करों की पुलिस जब्त कर चुकी है। इसमें सबसे अधिक मुरादाबाद पुलिस ने 14,60,336 तो रामपुर जिले की पुलिस ने 1,05,417 वहीं संभल पुलिस ने 73,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है।  



जबकि अमरोहा और बिजनौर जनपद की पुलिस ने गो-तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई इस साल नहीं की है। मुठभेड़ करने में मुरादाबाद पुलिस सबसे आगे गो-तस्करों से मुठभेड़ करने में मंडल भर में मुरादाबाद पुलिस सबसे आगे हैं। इस बार मुरादाबाद पुलिस ने 45 मुठभेड़ की है। जिसमें 102 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 65 आरोपित मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए है।  



वहीं बिजनौर जनपद की पुलिस ने 46 बार मुठभेड़ की है। इसमें 112 आरोपित गिरफ्तार किए है। जबकि 57 आरोपित घायल हुए है। वहीं रामपुर पुलिस ने 21 मुठभेड़ में 42 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए 24 के पैर में गोली मारी है तो एक गो-तस्कर को ढेर किया है।  



अमरोहा पुलिस ने इस साल अब तक मात्र तीन मुठभेड़ करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार के पैरों में गोली लगी हुई है। वहीं संभल पुलिस ने आठ मुठभेड़ में 12 आरोपित गिरफ्तार करते हुए सात के पैरों में गोली मारी है।  



गोहत्या की घटनाओं को रोकने के लिए मंडल भर की पुलिस आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इससे गोहत्या की घटनाओं पर लगाम लगी है। अगर किसी ने गोकशी करने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।  



मुनिराज जी-डीआइजी मुरादाबाद  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157842

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com