search

Pune Civic Polls: सीएम फडणवीस पर बनाया पुराना वीडियो वायरल, BJP ने काटा महिला नेता का टिकट

LHC0088 2026-1-2 10:27:03 views 1236
  

बीजेपी ने काटा महिला नेता का टिकट (फोटो-पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पुणे निकाय चुनाव से अपनी महिला उम्मीदवार पूजा मोरे जाधव का टिकट वापस ले लिया है। पूजा मोरे जाधव 15 जनवरी को होने वाले BMC चुनावों के लिए सहयोगी पार्टी आरपीआई के कोटे के तहत वार्ड नंबर 2 से चुनाव मैदान में थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूजा जाधव को भाजपा द्वारा AB फॉर्म (नामांकन दाखिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज) प्राप्त हुआ था। लेकिन पूजा का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद इस सीट से उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली गई।
बीजेपी उम्मीदवार का वायरल हुआ पुराना वीडियो

पूजा जाधव के मराठा आरक्षण आंदोलन के समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में पूजा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करती नजर आईं। इस पुराने वीडियो सामने आने के बाद पूजा की उम्मीदवारी विवादों में घिर गई।
बीजेपी ने काटा टिकट

केंद्रीय मंत्री और पुणे से भाजपा सांसद मुरलीधर मोहोल ने इस बात पुष्टि की कि पूजा जाधव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। पूजा मोरे जाधव ने इस घटना के बाद खुद को सोशल मीडिया ट्रोल का शिकार बताया।

पूजा ने कहा कि \“उन्होंने मेरे बारे में गलत जानकारी फैलाई और यह दिखाने की कोशिश की कि मैं भाजपा की विचारधारा में विश्वास नहीं करती। ट्रोलिंग को देखते हुए, मैंने सोच-समझकर अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया।\“

पूजा जाधव ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के बारे में यह सभी बातें किसी और ने कही थी, लेकिन इन बातों को उनके नाम से जोड़कर दिखाया गया।

यह भी पढ़ें- बीएमसी में होगा महामुकाबला, 32 सीट पर महायुति और उद्धव की शिवसेना-मनसे के बीच होगी कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर भड़की भाजपा, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160912