search
 Forgot password?
 Register now
search

Karwa Chauth के दिन घर के इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल

deltin33 2025-10-7 19:36:37 views 1241
  Karwa Chauth 2025 यहां दीपक जलाने से मिलेगा लाभ।





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर किया जाता है। ऐसे में इस साल यह व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन करवा माता की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आप करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) के दिन घर के इस खास स्थानों पर दीपक जला सकते हैं, जिससे आपको व्रत का और भी अच्छा परिणाम मिलता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


यहां जरूर जलाएं दीपक

करवा चौथ के दिन घर के मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में बना रहता है। इसके साथ ही आप जिस स्थान पर करवा चौथ का पूजन करते हैं, इस स्थान पर भी दीपक जलाना चाहिए। इससे पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है।

  



(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
मिलेगा व्रत का पूर्ण फल

करवा चौथ पर रात के समय चंद्रमा के दर्शन के लिए छलनी का प्रयोग किया जाता है। इस छलनी पर भी दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपका व्रत सफल होता है और आपको व्रत के पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।
मिलेंगे शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। रोजाना शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाने से साधक को अदुभत परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आप करवा चौथ की शाम को भी तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। साथ ही वास्तु दोष से भी राहत मिलती है।



  
इन जगहों पर भी जलाएं दीपक

करवा चौथ के दिन आप रसोई घर में भी दीपक जला सकते हैं। इससे आपको शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती। इसके साथ ही आप घर की पूर्व दिशा में भी करवे के ऊपर दीपक रखकर जला सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आपको करवा चौथ पर इन स्थानों पर दीपक जलाने से विशेष लाभ मिल सकता है।



यह भी पढ़ें - Karva Chauth 2025: करवा चौथ पर दुर्लभ शिववास योग समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, व्रत का मिलेगा पूरा फल

यह भी पढ़ें - Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की पूजा में शामिल करें ये चीजें, अभी नोट करें सामग्री लिस्ट और चंद्रोदय का समय



अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com