search

दिल्ली पुलिस ने लापता किशोरी और महिला को किया सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

cy520520 2026-1-2 11:57:15 views 1149
  

दिल्ली पुलिस।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता किशोरी को बिहार और एक महिला को झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों मामलों में दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। यह सफलता तकनीकी इनपुट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच और लोगों से पूछताछ के बाद मिली।

उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि दोनों ही मामले में बरामदगी के लिए वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रोहित चाहर, हेड कॉन्स्टेबल दर्वेश और पवन की एक टीम बनाई थी। जिसके बाद टीम ने कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को तलाशने में सफलता पाई। पहला मामला थाना अशोक विहार क्षेत्र का है।

दो नवंबर 2024 को दीपक नामक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री निशा के लापता होने की शिकायत चौकी में दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मामले में थाना अशोक विहार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद किशोरी को बिहार के बक्सर से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं, जांच के दौरान पता चला कि किशोरी के माता-पिता उसे बिहार से दिल्ली लेकर आ गए थे। वह यहां रहना नहीं चाहती थी। ऐसे वह यहां से नानी के घर बिहार स्थित बक्सर चली गई। नानी और उनके परिवार ने किसी ने भी यहां लड़की के माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी थी।
राज मिस्त्री के साथ हो गई थी फरार

दूसरा मामला वर्ष 2022 का है, 18 अक्टूबर 2022 को रोशनी नामक महिला के लापता होने की सूचना थाना अशोक विहार में दर्ज की गई थी। लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर एक नवंबर 2022 को महिला की तलाश के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, स्थानीय खुफिया सूचना और झारखंड पुलिस के सहयोग से महिला को ग्राम बसुदेवपुर, थाना लोयाबाद, जिला धनबाद (झारखंड) से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नए साल पर हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने बॉर्डरों पर जब्त हुए 55 वाहन; 100 से ज्यादा के काटे चालान

वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि महिला यहां वजीरपुर स्थित जेजे कालोनी में रहती थी। इसके यहां कोई राज मिस्त्री काम करने के लिए आया था। जिसके साथ वह फरार हो गई थी। वह उस व्यक्ति के साथ झारखंड में रहने लगी थी। मिस्त्री की जानकारी किसी के पास नहीं थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652