search

जेनरेटर का धुआं बनकर आया काल, पेट्रोल पंप पर कमरे में सोये कर्मचारी सुबह नहीं उठे

deltin33 2026-1-2 13:27:29 views 562
  

मृतक कर्मचारी मोहित और सागर। फाइल फोटो



जासं, फिरोजाबाद। नारखी में नगला सोंठ स्थित एक पेट्रोल पंप पर जेनरेटर के कमरे में सोये दो कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। दोनों गुरुवार रात को खाना खाने के बाद जेनरेटर रूम में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक नहीं उठे तो दूसरे कर्मचारियों को शक हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पर वे कमरे में गए तो देखा कि दोनों अचेत पड़े थे। दोनों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के एक घंटे बाद दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फिरोजाबाद-जलेसर रोड पर नगला सोंठ गांव स्थित पेट्रोल पंप पर 25 वर्षीय मोहित और 20 वर्षीय सागर निवासीगण गांव रूपपुर, थाना बेडपुरा इटावा नौकरी करते थे। वे गुरुवार रात पंप पर आए। खाना खाने के बाद मोहित और सागर जेनरेटर वाले कमरे में सोने चले गए। लाइट नहीं आने पर छोटा जेनरेटर चल रहा था और कमरा बंद था।

जबकि उनका एक साथी दूसरे कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके साथी को शक हुआ। कमरे में पहुंचा तो दोनों अचेत पड़े थे। इस पर उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। दोनों को अचेतावस्था में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया।

उपचार शुरू होने के बाद दोनों दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जेनरेटर के धुएं से दम घुटने से मृत्यु की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471989