search

YEIDA के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, आबादी और रोजगार की मांग पर हुई महापंचायत

cy520520 1 hour(s) ago views 197
  

यीडा कार्यालय पर महापंचायत करते किसान संगठन के नेता व कार्यकर्ता। सौ. संगठन



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। आबादी और रोजगार की मांग काे यीडा के खिलाफ किसान संगठनों ने सोमवार को हुंकार भरी। किसानों आबादी बचाओ रोजगार दिलाओ के नारे लगाए। यीडा कार्यालय पर धरना देते हुए किसान संगठनों ने अधिकारियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में भेदभाव करने का आरोप लगाया।

किसानों ने कहा कि प्राधिकरण कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उनकी वर्षों पुरानी आबादी तोड़ रहा है, जबकि आबादी के मामले अभी विचाराधीन हैं। रोजगार दिलाने में भी वादाखिलाफी का आरोप अधिकारियों पर लगाया।  

किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं के यीडा कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद महापंचायत हु्ई। किसान परिषद के सुखबीर खलीफा और किसान सभा रूपेश वर्मा ने पहुंचकर महापंचायत को अपना समर्थन दिया। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी लंबे समय से किसानों का शोषण कर रहे हैं, आबादी बचाने और रोजगार दिलाने के नाम पर किसानों को हमेशा गुमराह किया गया है।

किसानों की पुस्तैनी आबादियों को धारा 10 का नोटिस देकर तोड़ा जा रहा है, जबकि अवैध रूप से कालोनी काटने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों में प्राधिकरण के खिलाफ जबरदस्त रोष है। संगठन किसानों,युवाओं की मांगों को लेकर आंदोलन से पीछे हटने वाला नहीं है।

किसानों को वर्षों पुरानी आबादी तोड़ने की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जााएगा। प्राधिकरण को किसानों से रोजगार के लिए किए गए वादे को पूरा करना होगा। लीजबैक, अतिरिक्त मुआवजा वितरण और सात प्रतिशत आबादी भूखंड के विलंब में भी किसान नेताओं ने प्राधिकरण अधिकारियों को खरी खरी सुनाई।

किसानों के बीच पहुंचे यीडा एसीईओ राजेश कुमार सिंह ने दो माह में किसानों की आबादियों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। अवैध रूप से काटी गई और काटी जा रही कालोनियों के ध्वस्तीकरण, युवाओं को नौकरी का भी आश्वासन दिया। जल्द ही उच्च स्तरीय वार्ता कराने पर सहमति के बाद महापंचायत समाप्त हुई। इस दौरान सतीश कनारसी, ऊदल आर्य, विक्रम नागर, पप्पे नागर, प्रमोद शर्मा, वनीश प्रधान, मेहरबान, जगवीर नंबरदार, उम्मेद एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।



क्षेत्र के किसान प्रगतिशील सोच के हैं। चालू वित्त वर्ष में प्राधिकरण ने 2500 एकड़ जमीन क्रय की है। यह किसानों के सहयोग व प्रगतिवादी सोच के कारण ही संभव हुआ है। वादे के अनुसार युवाओं को योग्यता अनुसार रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के अन्य मांगों पर भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
-

राकेश कुमार सिंह, यीडा सीईओ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158580