search

आगरा ग्वालियर रोड पर घर बनाने का मौका, Atal Puram में 215 प्लॉट और आए; ADA ने शुरू किए रजिस्ट्रेशन

cy520520 1 hour(s) ago views 520
  

एडीए द्वारा प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, आगरा। ग्वालियर रोड पर ककुआ व भांडई में विकसित की जा रही टाउनशिप अटलपुरम के सेक्टर आठ के आवासीय भूखंडों का आनलाइन पंजीकरण एडीए ने शुरू कर दिया है। सेक्टर आठ में पांच तरह के 215 आवासीय भूखंड हैं।

टाउनशिप में भूखंड लेने के इच्छुक 16 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी को एडीए स्थित जन सहायता केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।

एडीए ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना में 36 वर्षों के बाद टाउनशिप अटलपुरम लांच की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले वर्ष पांच अगस्त को टाउनशिप लांच की गई थी, जिसके बाद आठ अगस्त से एडीए ने पंजीकरण शुरू किया था।

एडीए दो चरणों में सेक्टर एक, दो, तीन, चार, पांच, छह व सात के आवासीय भूखंडों का लाटरी पद्धति से आवंटन कर चुका है। तीसरे चरण में सेक्टर आठ के आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू की गई है।

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि अटलपुरम को माडल टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है। तीसरे चरण में पांच तरह के आवासीय भूखंड हैं, जिनमें एमआइजी-वन, टू व थ्री, एचआइजी और सुपर एचआइजी शामिल हैं।

एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि अटलपुरम के तीसरे चरण में सेक्टर आठ के आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू किया गया है। 16 मार्च तक आनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।

जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in या एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी को कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जन सहायता केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158580