search

आगरा के लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, MG और माॅल रोड पर बढ़ सकती है आधी-आधी लेन

Chikheang 2026-1-2 14:27:56 views 818
  

आगरा की एमजी रोड पर वाहनों का दबाव कुछ इस तरह है।  



जासं, आगरा। जाम से जूझ रही एमजी रोड और माॅल रोड पर आधी-आधी लेन बढ़ने जा रही है। चार-चार लेन की दोनों सड़कें और भी चौड़ी हो जाएंगी। यही बदलाव नेशनल हाईवे-19 और सुल्तानपुरा रोड पर भी होने जा रहा है। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम सड़कों पर इसी माह से कार्य चालू करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डिवाइडर का साइज पतला किया जाएगा। पौधे लगाए जाएंगे और दोनों तरफ दो से तीन मीटर की रेलिंग भी लगेगी। इससे डिवाइडर से होकर गुजरना बंद हो जाएगा। निर्धारित जगहों पर जो कट हैं। पैदल यात्री उन्हीं कट से होकर गुजर सकेंगे। इसी तरह से दो पहिया वाहन चालक पैदल यात्रियों के कट से नहीं निकल सकेंगे।

यह होंगे बदलाव :


एमजी रोड : भगवान टाकीज चौराहा अवंतीबाई चौराहा तक एमजी रोड छह किमी लंबी है। वर्तमान में यह रोड चार लेन की है। रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। जिन जगहों पर रोड संकरी है। वहां पर एक से डेढ़ फीट तक फुटपाथ को तोड़कर पीछे किया गया है। इससे आधी-आधी लेन और भी निकल आई है।

पूर्व में डिवाइडर अधिक चौड़ा था। नया डिवाइडर नीचे से पतला और ऊपरी हिस्से में मोटा होगा। इससे यह कम जगह घेरेगा। फुटपाथ के किनारे रिफ्लेक्टिव टेप लगेंगे। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। सर्वे के बाद अवैध कट को बंद किया जाएगा। यह कार्य जून 2026 के बाद होगा। नए सिरे से सफेद पट्टी बनेगी और रेडियम लाइट भी लगेगी। चौराहों के पास ब्लिंकर लगाए जाएंगे।

माॅल रोड: प्रतापपुरा डाकघर से लेकर सर्किट हाउस चौराहा तक ढाई किमी लंबी है। इस रोड पर भी मेट्रो कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। डिवाइडर पर पिलर बनाए गए हैं। यह रोड भी चार लेन की है।

यूपीएमआरसी द्वारा जल्द ही नए डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। किनारे की तरफ जहां पर भी फुटपाथ है। वहां पर इंटरलाकिंग होगी। जल निकासी का समुचित इंतजाम किया जाएगा। रोड के दोनों तरफ लाइट से लेकर सुंदरीकरण कार्य होगा।  

नेशनल हाईवे : यहां पर दो चरण में मेट्रो का कार्य चल रहा है। पहले चरण का कार्य सिकंदरा तिराहा से खंदारी चौराहा तक और दूसरे चरण का भगवान टाकीज चौराहा से कालिंदी विहार तक शामिल है। हाईवे में नए सिरे से डिवाइडर बनेगा। इसकी ऊंचाई दो मीटर तक होगी। इसके बाद रेलिंग लगेगी।

इससे अवैध कट की समस्या पर भी अंकुश लगेगा। एक तरफ से दूसरी तरफ आसानी से नहीं गुजर सकेंगे। इससे दुर्घटनाएं कम होंगी। अचानक साइकिल सवार या फिर पैदल यात्री सामने नहीं आएगा। पहले चरण का कार्य इसी माह और दूसरे चरण का कार्य अप्रैल से चालू होगा।  

सुल्तानपुरा रोड : यह दो लेन की रोड है। रोड को चौड़ा नहीं किया जाएगा। सिर्फ डिवाइडर को पूर्व के मुकाबले और भी बेहतर तरीके से किया जाएगा। संरक्षा के सभी इंतजाम होंगे।





एमजी रोड, माल रोड की चौड़ाई में बढ़ोतरी होगी। सर्वे हो चुका है। संरक्षा और सुरक्षा के नजरिए से बेहतर तरीके से कार्य होगा। कई अवैध कट को बंद किया जाएगा। यातायात पुलिस से समन्वय किया जा रहा है।
पंचानन मिश्र, संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क यूपीएमआरसी


मेट्रो कार्य होने के बाद यूपीएमआरसी द्वारा फतेहाबाद रोड की तरह कई कार्य कराए जाएंगे। फुटपाथ पीछे हटने से एमजी रोड चौड़ी हो जाएगी। माॅल रोड सहित अन्य पर भी फोकस रहेगा।
अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162900