search

गाजियाबाद में क्रिसमस से न्यू ईयर तक जाम ही जाम, दिसंबर में रिकॉर्ड 164 करोड़ की शराब गटक गए लोग

cy520520 2026-1-2 14:57:07 views 650
  

गाजियाबाद में रिकॉर्ड शराब बिक्री। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, ग़ाज़ियाबाद। जिले में दिसंबर माह में रिकार्ड 164 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई है, इसमें 30 और 31 दिसंबर को 13 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई है। जिलें में वर्तमान में शराब और बीयर की कुल 463 दुकानें संचालित हैं। औसतन जिले में पांच करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री रोजाना होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले साल दिसंबर माह में 145 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई थी, इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 164 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, नववर्ष के अवसर पर एक जनवरी को छह करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई है, जो कि सामान्य दिनों से अधिक है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल से खुला रिटायर्ड अफसर की हत्या का राज, कॉन्स्टेबल ने खून से क्यों रंगे हाथ? कातिल ने पहले भी किए 8 मर्डर
एक घंटा अधिक खुली थी दुकानें

जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दिसंबर माह में क्रिसमस और 31 दिसंबर के मद्देनजर चार दिन शराब और बीयर की दुकानों को 10 के बजाय एक घंटा अधिक रात को 11 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया था, चार दिन दुकानें रात को 11 बजे तक खुली रहीं।

यह भी पढ़ें- कृषि विभाग के पोर्टल पर \“जिंदा\“ हैं गाजियाबाद के 800 मृत किसान, स्वजन नहीं जमा कर रहे डेथ सर्टिफिकेट

जिन क्षेत्रों में देर रात तक लोगों का आवागमन होता है, वहां पर शराब की दुकानों में रात 11 बजे तक दुकान खुलने पर 20 हजार रुपये तक कि अतिरिक्त बिक्री हुई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158945