search

छत्तीसगढ़ में महिला कॉन्स्टेबल पर हमला, खनन विरोधी हिंसा के दौरान फाड़े कपड़े; Video भी बनाया

deltin33 Half hour(s) ago views 527
  

छत्तीसगढ़ में महिला कांस्टेबल के साथ घिनौनी हरकत (X/@MahilaCongress)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। एक ऑन-ड्यूटी महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की गई, उसके कपड़े फाड़े गए। यहां तक कि दरिंदों ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महिला कांस्टेबल के साथ घिनौनी हरकत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की गई। ये घटना 27 दिसंबर, 2025 की है, जहां महिला कांस्टेबल को जमीन पर गिराया गया। दो दरिंदों ने महिला के कपड़े फाड़े। वो महिला कांस्टेबल उन दोनों दरिंदों के सामने रो रही थी, बिलख रही थी, लेकिन उन दोनों ने उस महिला की कोई बात नहीं सुनी। खनन विरोधी हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यह शर्मनाक हरकत की।
कांग्रेस ने साधा निशाना

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से इस घटना का वीडियो शेयर किया गया है। साथ ही कांग्रेस ने महिला कांस्टेबल के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने लिखा कि \“छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला सिपाही से बदसलूकी और उसके कपड़े फाड़ने का वीडियो बेहद भयावह है। जब महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम नागरिकों का क्या होगा? साफ है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार महिला सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल है।\“


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला सिपाही से बदसलूकी और उसके कपड़े फाड़ने का वीडियो बेहद भयावह है।

जब महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम नागरिकों का क्या होगा?

साफ़ है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार महिला सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। pic.twitter.com/1D7LqxAJBm— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) January 2, 2026

प्रदर्शनकारियों ने किया रास्ता जाम

यह घटना धौराभाथा में 8 दिसंबर 2025 को होने वाली जन सुनवाई के विरोध में चल रहे आंदोलन से जुड़ी है। गैरे पाल्मा सेक्टर-1 कोयला ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के निवासी 12 दिसंबर से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 27 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे लगभग 300 ग्रामीण लिब्रा चौक पर जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई, जिससे प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई।

यह भी पढ़ें- आसमान से उतरी \“बेगम\“: छत्तीसगढ़ की रुखसार के लिए दूल्हे ने मंगाया हेलीकॉप्टर, नजारा देख गांव वाले हुए दंग!

यह भी पढ़ें- \“भिलाई स्टील प्लांट और लारा पावर प्रोजेक्ट से राज्य बना सशक्त\“, सीएम साय बोले- \“प्रगति\“ ने बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1410K

Threads

0

Posts

4310K

Credits

administrator

Credits
439825

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com