search

यूपी समेत इन जगहों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरे की वजह से इस तारीख तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

LHC0088 2026-1-2 18:01:11 views 1134
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं ठंड की वजह से कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। ये आदेश यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लागू किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक सरकारी स्कूलों के साथ-साथ CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूल भी शामिल हैं।



राजधानी दिल्ली में सर्दियों की छुट्टियों के चलते सभी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 22 दिसंबर से 10 जनवरी तक तय की गई हैं, जबकि हरियाणा में 1 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।



राज्य-वार सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bjp-mla-shyam-bihari-lal-died-of-heart-attack-faridpur-assembly-cm-yogi-article-2328731.html]UP: फरीदपुर से बीजेपी विधायक का निधन, बीच मीटिंग आया हार्ट अटैक, कल ही था जन्मदिन
अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 5:28 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ajay-chautala-controversial-statement-protest-movement-like-bangladesh-in-india-as-well-jjp-chief-says-drag-rulers-from-their-seats-article-2328682.html]\“भारत में भी बांग्लादेश जैसा आंदोलन करना होगा\“: JJP प्रमुख अजय चौटाला का विवादित बयान, बोले- \“शासकों को गद्दी से खींचकर...\“
अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 5:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/drug-resistant-superbugs-are-now-circulating-in-toxic-winter-air-in-delhi-ncr-article-2328688.html]दिल्ली की हवा में तैर रहे ड्रग-रेसिस्टेंट सुपरबग्स! जेएनयू की रिसर्च में इस डरावनी बात का खुलासा
अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 4:42 PM

दिल्ली: 1 से 15 जनवरी, 2026



पंजाब: 22 दिसंबर से 10 जनवरी, 2026



हरियाणा: 1 से 15 जनवरी



जम्मू और कश्मीर



क्लास 1 से 8: 1 दिसंबर से 28 फरवरी



क्लास 9 से 12: 11 दिसंबर से 22 फरवरी।



जनवरी में स्कूल कब बंद रहेंगे?



14 जनवरी (बुधवार): पोंगल/ मकर संक्रांति



23 जनवरी (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन



26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस।



इन जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी



मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के करीब 40 जिलों में अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य के करीब रह सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी कोहरे का जबरदस्त असर दिखेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161322