search
 Forgot password?
 Register now
search

Lakhisarai Assembly seat: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा 2010 से लगातार जीत रहे चुनाव, इस बार कौन देगा टक्कर?

LHC0088 2025-10-7 20:36:49 views 958
  डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को चुनौती देने वाले की खोज जारी





मृत्युंजय मिश्रा, लखीसराय। लखीसराय विधानसभा सीट इस बार बिहार चुनाव में खास आकर्षण का केंद्र है। यहां से बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का फिर से राजग से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

2020 में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार को भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने 10,483 मतों के अंतर से हराया था। अब 2025 में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को चुनौती देने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।



कांग्रेस और राजद दोनों ही इस सीट पर दावा जता रहे हैं, लेकिन महागठबंधन का दल और प्रत्याशी अभी तय नहीं हुआ है। दर्जनभर स्थानीय नेता अपनी-अपनी सेटिंग में जुटे हैं, कुछ तो अपने दल के बजाय गठबंधन के अन्य दल से भी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह सीट इस बार बिहार की वीआइपी सीटों में शुमार हो चुकी है। इसलिए सबकी नजर यहां है। विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा से सटे मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं।


2005 में पहली बार बने थे विधायक

वे पहली बार वर्ष 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में राजद के फुलेना सिंह को 1448 मतों के अंतर से पराजित करके विधायक बने थे, लेकिन राज्य में किसी दल को स्पष्ट बहुत नहीं आने के कारण राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था।

उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हुए थे, जिसमें विजय कुमार सिन्हा 80 मतों के अंतर से राजद के फुलेना सिंह से चुनाव हार गए थे, लेकिन पांच साल बाद वर्ष 2010 के चुनाव में विजय कुमार सिन्हा ने राजद के फुलेना सिंह को रिकार्ड 59,620 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।



इसके बाद से वे लगातार यहां वे अपनी जीत दर्ज कर रहे हैं। वर्ष 2015 में विजय कुमार सिन्हा के मुकाबले जदयू के जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल मैदान में कूदे थे। उस समय जदयू महागठबंधन के साथ थी।

रामानंद मंडल ने कड़ी टक्कर थी, बावजूद सिन्हा 6,556 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। वर्ष 2020 में महागठबंधन ने यह सीट कांग्रेस को दे दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार मैदान में आए।



अमरेश ने भी टक्कर दी बावजूद सिन्हा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस बार जीत का अंतर 10,483 रहा। इस बार के चुनाव में विजय कुमार सिन्हा राज्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर मैदान में हैं।
इस बार कौन देगा टक्कर

इस कारण यह सीट राज्य की हॉट शीट में शामिल है। महागठबंधन में राजद और कांग्रेस दोनों दलों के स्थानीय नेता चुनाव लड़ने की इच्छा जाते चुके हैं और इसके लिए पार्टी के शीर्ष से संपर्क में हैं।



राजद से पूर्व विधायक फुलेना सिंह, युवा अध्यक्ष विनय साव और कांग्रेस से अमरेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कुमारी सोनी के अलावा दर्जन भर नाम चर्चाओं में है, जो विजय कुमार सिन्हा को चुनौती देने की रेस में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: NDA की सीट शेयरिंग का कब होगा एलान? जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने दिया जवाब
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com