search

Kanpur गंगा नदी में मिली मरी हुई डाल्फिन, नाविकों ने बाहर निकाला

deltin33 2026-1-2 22:27:30 views 975
  

जाजमऊ में गंगा किनारे मृत पड़ी डाल्फिन। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर।


कानपुर के जाजमऊ में गंगा नदी में मरी हुई डाल्फिन मिलने से हड़कंप मच गया। नाविकों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। डाल्फिन को गंगा किनारे लेकर आया गया है। करीब पांच फीट की डाल्फिन का वजन करीब सौ किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। डाल्फिन के मरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां पर पहुंचे।

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में शुक्रवार शाम को गंगा नदी में मरी हुई डाल्फिन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में नाव चला रहे नाविकों ने पानी में डाल्फिन को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी। नाविकों ने डाल्फिन को गंगा नदी के किनारे लाए।

बताया जा रहा है कि मृत डाल्फिन की लंबाई करीब पांच फीट है और उसका वजन सौ किलो से अधिक है। डाल्फिन के किनारे लाए जाने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्राथमिक जांच में डाल्फिन के शरीर पर किसी बड़े चोट के निशान नहीं हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472264