search

बंगाल में BJP सांसद पर हमले का मामला गरमाया, लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

deltin33 2025-10-7 21:06:28 views 1280
  लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी। फाइल फोटो





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमले का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने हमले की सख्त आलोचना की है। वहीं, अब लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय से पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगने को कहा है। इसके लिए बंगाल सरकार के पास 3दिन का समय है।

लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार से तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक नोट मांगा जाए। बता दें कि, जलपाईगुड़ी में खगेन मुर्मू पर हुए हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। इस हमले में उनके सिर पर चोट लगी है और आंख बाल-बाल बची है।


भीड़ ने किया था हमला

बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर गए थे। वो आपदा में बेघर हुए लोगों को राहत सामग्री देकर लौटे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थर, जूते, चप्पल और डंडे बरसाए गए। हमले में गाड़ी के शीशे भी चकनाचूर हो गए। इस दौरान खगेन मूर्मु के सिर में गंभीर चोट लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है।



यह भी पढ़ें- \“अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के लिए स्वर्ग हो गया है भारत\“, सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ऐसी टिप्पणी?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131