search

आगरा: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Chikheang 2026-1-3 10:57:22 views 586
  

लकड़ी के गोदाम में लगी आग।



जागरण संवाददाता, आगरा। फ्रीगंज स्थित लकड़ी के गोदाम बंसल इंपैक्स में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है हुई।
लाेगों ने लगाए आरोप


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बंसल इंपैक्स बिना फायर एनओसी के संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ्रीगंज इलाके में ऐसे कई अन्य लकड़ी के गोदाम भी बिना फायर एनओसी के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163481