search

4 एयरक्राफ्ट, 6 पोत और जहाज... ताइवान की घेराबदी में क्यों जुटा चीन?

LHC0088 7 day(s) ago views 893
  

ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसा चीन (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन आज शनिवार, 3 जनवरी की सुबह ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गया। ताइवान ने अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र के आसपास चीनी विमानों की चार उड़ानें, छह नौसैनिक पोत और एक सरकारी जहाज का पता लगाया।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चार उड़ानों में से एक ने दोनों देशों की बीच की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।
ताइवान की सीमा में घुसा चीन

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि \“आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास परिचालन कर रहे पीएलए विमानों की चार उड़ानें, 6 पीएलए पोत और 1 सरकारी जहाज का पता लगाया गया। चार उड़ानों में से एक ने मध्य रेखा को पार कर ताइवान के केंद्रीय वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। हमने स्थिति पर नजर रखी और कार्रवाई की।\“

शुक्रवार को ताइवान ने अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र के आसपास छह नौसैनिक पोत, एक सरकारी जहाज और दो गुब्बारे भी देखे। यह ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका, ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यास पर ध्यान दे रहा है। अमेरिका का दावा है कि इससे \“तनाव अनावश्यक रूप से बढ़ रहा है।\“
ताइवान की घेराबंदी में क्यों जुटा चीन?

रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, चीन ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि वह ताइवान समर्थक पश्चिमी देशों को संदेश देना चाहता है। चीन ने हाल ही में ताइवान के इर्द-गिर्द पांच स्थानों पर सैन्य अभ्यास किया, जिसके बाद से ही ताइवान की सेनाएं हाई अलर्ट पर आ गईं।

31 दिसंबर को समाप्त हुए चीन के इस दो दिवसीय सैन्य अभ्यास में नौसेना और वायु सेना की व्यापक तैनाती शामिल थी। चीन के इस सैन्य अभ्यास को ताइवान पर दबाव बनाने के उद्देश्य से शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया।


(U) 4 sorties of PLA aircraft, 6 PLAN vessels and 1 official ship operating around Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC+8) today. 1 out of 4 sorties crossed the median line and entered Taiwan’s central ADIZ. We have monitored the situation and responded. pic.twitter.com/IRxT4elEmA— 國防部 Ministry of National Defense, ROC(Taiwan) (@MoNDefense) January 3, 2026


यह भी पढ़ें- \“चीन ने कराया भारत-पाक के बीच सीजफायर\“, ट्रंप के बाद ड्रैगन को खुश करने में क्यों जुटा पाकिस्तान?

यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर लाइव फायर युद्धाभ्यास कर रहा चीन, घबराए ताइवान ने तैनात कर दी सेना; क्या फिर बढ़ेगा तनाव?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147531

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com