search

बदायूं में महिला की गला घोंटकर हत्या, लाखों की लूटपाट; एसएसपी मौके पर

Chikheang 2026-1-3 12:27:15 views 940
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के दातागंज क्षेत्र के गांव पापड़ में शुक्रवार रात एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई और बदमाशों ने उसके घर से लाखों का सामान लूट लिया। जब महिला सुबह अपने घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने उसके घर में जाकर देखा, वहां बेड पर उसका शव पड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में शुरू की।  
घर पर अकेली थी महिला

गांव पापड़ निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी रामऔतार अपने घर पर अकेली थी। उनके पति बर्तन बेचने बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों कहना है कि अभी कुछ दिन पहले उन्होंने 54 लाख रुपये का खेत बेचा था और वह ब्याज पर रुपये देने का भी काम करते थे। बताया जा रहा है कि रात बदमाश दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे थे। महिला को मुंह पर टेप भी लगाया गया और बाद में रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी। उनके घर से लाखों रुपये का सामान लूट लिया गया।
बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था

सुबह पड़ोस की महिलाओं ने उनके घर का दरवाजा खुला हुआ देखा, तब उन्होंने मुन्नी देवी को आवाज लगाई। जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो वह कमरे में पहुंच गईं। वहां बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था। उसके मुंह पर टेप लगा हुआ है और गले में रस्सी कसी हुई है।

सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और महिला के घर से लाखों का सामान लूट कर ले गए। अधिकारियों ने मामले की छानबीन को टीम लगा दी है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163484