search
 Forgot password?
 Register now
search

Mahindra Bolero को मिले ये 5 बड़े अपडेट, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक क्या-क्या मिला नया?

Chikheang 2025-10-7 21:34:42 views 1261
  नई Mahindra Bolero के 5 बड़े अपडेट





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर और दमदार Mahindra Bolero को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है। इस अपटेड के साथ ही इसमें कई बदलाव भी किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा बेहतरीन दिखाई दे रही है। इसके इंजन और सेफ्टी जैसे फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि महिंद्रा बोलेरो में कौन-कौन से बड़े बदलाव किए गए हैं? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
1. नया कलर रंग और अपग्रेडेड व्हील्स

  



नई Mahindra Bolero के एक्सटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन महिंद्रा ने एक नया Stealth Black कलर को शामिल किया है। इसके अलावा, पुराने कलर के साथ 16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने का काम करते हैं। इसके ग्रिल में भी हल्का सा बदलाव किया गया है, जिससे यह थोड़ा फ्रेश नजर आता है।
2. इंटीरियर में प्रीमियम टच

  



नई Mahindra Bolero के इंटीरियर में कुछ प्रीमियम बदलाव किए गए हैं। इसके हाई वेरिएंट में फैब्रिक सीटों की जगह पर लेदरेट सीट दी गई हैं। यह केबिन को और भी प्रीमियम बनाने का काम करती है। इसके साथ ही डोर-बोल्टेड बॉटल होल्डर्स भी दिए गए हैं,जो जो एक प्रैक्टिकल बदलाव है। इन बदलावों के बावजूद, बाकी इंटरियर्स वही पुराने हैं और एक जैसा ही महसूस होते हैं।
3. नए फीचर्स दिए गए है

  



नई Mahindra Bolero में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, और टाइप-C यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा, पुराने फीचर्स जैसे मैनुअल AC, पावर विंडोज, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रिमोट लॉक/अनलॉक पहले की तरह ही मिलेंगे। इसमें सेफ्टी फीचर्स को अपडेट नहीं किया गया है। इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS with EBD, और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं।


4. पहले जैसा है इंजन

नई Mahindra Bolero के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसे पहले की तरह ही 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। महिंद्रा ने इसके सस्पेंशन में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि राइड और हैंडलिंग बेहतर हो।
5. बोलेरो की कीमत

नई Mahindra Bolero को अब चार वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो B4, B6, B6 (O) और नया B8 है। महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये के बीच है। इस कीमत पर Bolero का कोई सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन इसे आप Kia Sonet, Hyundai Venue, Tata Nexon, और Maruti Brezza जैसी सब-4 मीटर SUVs से अधिक यूटिलिटेरियन ऑप्शन मान सकते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com