search
 Forgot password?
 Register now
search

सारण में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिये निर्वाचन पदाधिकारी घोषित, चुनावी गतिविधियों की करेंगे निगरानी

deltin33 2025-10-7 22:06:38 views 1024
  विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिये निर्वाचन पदाधिकारी घोषित





जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और सारण जिले में धारा-बीएनएसएस 163 लागू की जा रही है। सारण जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचित निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ये अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए की गई है। इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी मतदान केंद्रों पर शांति और सुव्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सारण जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी अव्यवस्था की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।


विधानसभा क्षेत्रों और संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की सूची
विधानसभा क्षेत्रनिर्वाची पदाधिकारी का नाम- पदनामसंपर्क नंबर
113एकमा शशि कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सारण9015324196
114मांझी आलोक राज भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर, छपरा9031671102
115बनियापुर यतेन्द्र कुमार पाल उप विकास आयुक्त, सारण, छपरा9031071904
116तरैया धनंजय त्रिपाठी भूमि सुधार उप समाहर्ता, मढ़ौरा, सारण9031671103
117मढ़ौरा निधि राज अनुमण्डल पदाधिकारी, मढ़ौरा, सारण 9431191270
118छपरा नितेश कुमार अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर छपरा9473191269
119गड़खा (अजा) ओम प्रकाश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सारण 9031671099
120अमनौर शिव कुमार पंडित अपर समाहर्ता विभागीय जांच, सारण9031071905
121परसा राधे श्याम कुमार मिश्रा भूमि सुधार उप समाहर्ता, सोनपुर, सारण9031671101
122सोनपुर स्निग्धा नेहा अनुमण्डल पदाधिकारी, सोनपुर, सारण9473191271
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com