search

Uttarakhand Weather: उच्च हिमालय की चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी, खलिया टॉप में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री

Chikheang 2026-1-3 20:57:06 views 873
  

हिमपात का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। जागरण



जागरण टीम, मुनस्यारी-धारचूला । सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को भी नंदा देवी, पंचाचूली, नंदाकोट, राजरंभा, हरदेवल, त्रिशूल सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

धारचूला की व्यास घाटी में कैलास मानसरोवर के प्रमुख पड़ाव गुंजी में शनिवार दिन में तेज हवाएं चली। पूरा उच्च हिमालय कड़ाके की ठंड में है। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस दो और अधिकतम नौ डिग्री सेल्सियस है।

खलिया टॉप का न्यूनतम तापमान माइनस चार ओर अधिकतम छह डिग्री सेल्सियस और गुंजी का न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: हिमपात से हिमालयी गांवों में शीतलहर का प्रकोप, 0 डिग्री तक गिरा पारा; जमा नलों का पानी

यह भी पढ़ें- Snowfall Alert: केदारनाथ में आज दूसरे दिन भी बर्फबारी, इन दो जिलों में भीषण शीत दिवस की चेतावनी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167545