search

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, यूपी को तकनीक का केंद्र बनाएगी लखनऊ की AI सिटी

LHC0088 2026-1-3 22:57:30 views 1044
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विकसित होने जा रही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) सिटी प्रदेश को देश के बड़े तकनीकी और डिजिटल केंद्र के रूप स्थापित करेगी। इसे एक आत्मनिर्भर टेक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक डेटा सेंटर्स, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआइ शोध प्रयोगशालाएं, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर और ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए आधुनिक वर्क प्लेस उपलब्ध कराए जाएंगे।

एआइ सिटी को सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) माडल पर विकसित करने की योजना है। इसे दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा। 60 प्रतिशत क्षेत्र कोर जोन के रूप में विकसित होगा, जहां एआइ इनोवेशन सेंटर, टेक पार्क और रिसर्च सुविधाएं होंगी। शेष 40 प्रतिशत क्षेत्र में रेजिडेंशियल, कामर्शियल और सामाजिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सिटी विकसित होने के बाद बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। वहीं इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह एक बड़ा प्लेटफार्म बनेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798