search

Weather Update: हाड़ कंपाने वाली सर्दी, कैसा रहेगा आज मथुरा के मौसम का हाल? देखें लेटेस्ट अपडेट

LHC0088 2026-1-4 07:57:18 views 1251
  

ठंड।  



जागरण संवाददाता, मथुरा। ठंड के तेवर कम नहीं हो रहे। शनिवार की भोर में आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही। सूर्य देव सुबह नौ बजे निकले, लेकिन तीन घंटे बाद फिर से बादलों में छिप गए। मध्यम हवा सर्दी का अहसास करा रही थी। दिन में गलन बढ़ने से लोगों के हाड़ कांपते रहे। देर शाम शीत हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही।  
सुबह आसमान में छाई रही कोहरे की धुंध

नए वर्ष के पहले दिन से ठंड तीखी होती जा रही है। गुरुवार को दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। शुक्रवार को भी ठंडक बरकरार रही। लेकिन, धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। रात आठ बजे के बाद शीत हवा चलने से लोग जल्दी रजाई में जा छिपे। शनिवार की भोर में लोग घरों से बाहर टहलने के लिए निकले तो कोहरे की धुंध सी छाई हुई थी। आबादी के बाहर कोहरे की चादर छाई थीं, लेकिन कुछ देर में ही मौसम साफ हो गया।
गलन से लोगों के हाड़ कांप रहे थे

शीत हवा चलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। गलन से लोगों के हाड़ कांप रहे थे। सर्वाधिक दिक्कत जरूरी काम से निकले लोगों को हुई। सुबह नौ बजे सूर्य देव चमके, लेकिन फिर बादलों में छिप गए। एक घंटे बाद सूर्यदेव निकले तो कुछ राहत महसूस हुई। तीन घंटे बाद सूर्य देव बादलों में छिप गए। इसके बाद ठंड तीखी हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद शीत हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी।
आक्रामक ठंड से बचाव को घर-घर जले अलाव

बाजारों में दुकानों पर हीटर जलते नजर आए। कुछ दुकानदार तो कोयला जलाकर तापते नजर आए। बाजारों में जगह-जगह लोगों ने लकड़ी के अलाव जला रखे थे। आसपास लोग शरीर को सेकते नजर आए। ठंड तीखी होने से सर्वाधिक मुश्किल महिलाओं व बच्चों को हुई। महिलाओं ने भी तसला में आग जलाकर ठंड से राहत ली। ठंड अधिक होने के कारण बच्चे घरों से बाहर नहीं निकले। रात नौ बजे के बाद शीत हवा ने यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी।

रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर यात्री ठिठुरते नजर आए। यात्री गर्म लोई से खुद को ढके हुए थे। लेकिन, ठिठुरन बरकरार थी। रैन बसेरों में गैस हीटर के आसपास लोग चिपके नजर आए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन, शनिवार को ये लुढ़क कर 7.5 पहुंच गया।
मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और आक्रामक होने का अनुमान है। धौली प्याऊ के सर्वेश कुमार ने बताय, अब धूप नहीं खिलने से ठंड असहनीय होती जा रही है। डैंपियर नगर के राजेश कुमार ने बताया, सफर करने के दौरान ठंड यात्रा में व्यवधान डाल रही है। बाइक पर तो चलना मुश्किल हो गया है। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ही हाड़ सन्न पड़ रहे हैं।
तिब्बत बाजार में उमड़े खरीदार


ठंड तीखी होने से गर्म कपडों के बाजार में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सौंख अड्डा के पास तिब्बत बाजार में सुबह से खरीदार उमड़ने लगे। कोई जर्किन खरीद रहा था तो कोई स्वेटर। महिलाओं ने बच्चों के लिए गर्म कपड़े खरीदे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे ने घेरी धूप, तापमान में भारी गिरावट

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के 30+ जिलों में दो दिन छाएगा घना कोहरा, पढ़िए शीतलहर को लेकर ताजा अपडेट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165403