search

Weather Update: 7 डिग्री पारा लुढ़कने से गलन बढ़ी, शाहजहांपुर में कड़ाके की ठंड

cy520520 2026-1-4 10:27:33 views 731
  

खिरनीबाग चौराहे पर सर्दी में अलाव तापते पुलिस कर्मी। जागरण



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। शीतलहर के कारण न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.6 पर पहुंच गया। जिले में यह इस सीजन में जिले में अब तक सबसे कम तापमान रहा। गलन बढ़ने का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से कोहरे की सघनता कम है, लेकिन बादल छाए हुए हैं।

पुरवाई चलने के कारण आज दिन में धूप निकलने की संभावना है। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन रात में सर्दी बढ़ेगी। उन्होंने किसानों को फसलों में सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
शाहजहांपुर में शीतलहर का प्रकोप, पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

इससे पहले शनिवार को बच्चे व बुजुर्ग कमरों में ही कैद रहे। गर्म कपड़ों भी बहुत ज्यादा राहत नहीं दे रहे थे। इसलिए गर्माहट के लिए हीटर, अंगीठी जलाकर बैठे रहे। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। जैकेट, मफलर व कैप की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। मार्ट के साथ ही सेल में भी लोग ऑफर पर खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। लांग जैकेट की मांग अधिक बनी हुई है। विभिन्न कंपनियों ने भी ब्रांड कलेक्शन उतारते हुए छूट दी है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: हाड़ कंपाने वाली सर्दी, कैसा रहेगा आज मथुरा के मौसम का हाल? देखें लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- Weather Updates: कानपुर में लगभग चार गुणी हुई हवा की रफ्तार, जानें 4 January को कैसा रहेगा मौसम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161035