search

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र से होगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत, CM नायब सैनी ने दी मंजूरी

Chikheang 2026-1-4 11:26:55 views 587
  

सीएम सैनी की मंजूरी के बाद शुरू होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मंजूरी के बाद नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के विधानसभा क्षेत्र से करेगा। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आठ वार्डाें में डोर टू डोर कूड़ा उठान किया जाएगा। अगर एजेंसी यहां पर सही से काम करती है तो ही उसको बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का ठेका दिया जाएगा।

पिछले एक साल में कूड़ा उठान को लेकर निगम पांच प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेज चुका था। लेकिन हर बार सरकार की ओर से प्रस्ताव में कुछ न कुछ आपत्ति जता दी जाती थी। जिसके बाद निगम को नए सिरे से तैयारी करनी पड़ती थी। दो बार तो निगम एजेंसी को वर्क आर्डर भी जारी कर चुका था।
सीएम की बैठक में मिली मंजूरी

इन सबके बावजूद शहरी स्थानीय निकाय की आपत्ति के बाद वर्क आर्डर भी रद करना पड़ा। पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कूड़ा उठान के निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। निगम एजेंसी के साथ पांच साल का अनुबंध करेगा। पूरे शहर को दो जोन में बांटा जाएगा।

निगम की ओर से वार्ड 14, 21, 32, 33, 35, 36, 37 और 39 वार्ड के टेंडर लगाए गए है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के अनुसार अगर एजेंसी सही तरीके से काम नहीं करेगी तो उसको बीच में भी हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में हैवानियत की हद पार: मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने दांतों से काट डालीं तीन अंगुलियां; पुलिस ने भगाया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165967