search

लड़का पैदा न हुआ तो महिला को सिगरेट और गर्म राड से दागा, नशे का आदी पति चाहता है तलाक... मुकदमा

cy520520 2026-1-4 13:56:29 views 452
  



जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। शहर की एक महिला ने अपने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने और लड़का पैदा नहीं होने पर आरोपितों ने कई बार उसे सिगरेट व लोहे की गर्म राड से दागा। आरोपितों ने बावली गांव के जंगल में उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया और फरार हो गए।

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त 2021 को उसकी शादी हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद के लाडवा कस्बे में हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। एक साल बाद उसके ससुर, सास, जेठ, बहनोई, ननद उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। उसका पति नशे का आदी है। पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराल में उसे शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी।

आरोपितों ने कई बार उसे सिगरेट और लोहे की गर्म राड से दागा। उसे एक बेटी चार साल और दूसरी छह महीने की है। ससुराल पक्ष के लोग लड़का पैदा नहीं होने पर उसके साथ और भी ज्यादा मारपीट करने लगे। आरोपित उसका पति के साथ तलाक कराना चाहते हैं। उसने तलाक नहीं दिया तो आरोपित उसकी हत्या की साजिश करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके पति के भांजे ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

10 सितंबर 2025 को उसका पति, ननद और उसके पति का भांजा उसे मायके ले जाने के लिए बावली गांव के जंगल में ले आए। आरोपितों ने मारपीट करते हुए उसे अधमरा कर दिया। वह किसी तरह मायके पहुंची और घटना से मायके वालों का अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163694