search

आगरा के ट्रांसपोर्टर की फिरोजाबाद में हत्या, रंजिश के कारण कैंटर समेत अगवा कर सड़क किनारे फेंका शव

deltin33 2026-1-4 15:26:42 views 816
  

व्यापारी की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। आगरा में ट्रांस यमुना कॉलोनी महावीर नगर निवासी 50 वर्षीय बालमुकुंद दुबे ट्रांसपोर्टर थे। वह रविवार भोर में माल लोड करवा कर कैंटर से थाना उत्तर में ककरऊ कोठी स्थित ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट पर माल उतरवा रहे थे। तभी बाइक सवार चार लोग पहुंचे। माल उतरवाने को लेकर विरोध किया। जबरन ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद और चालक सुभाष को कैंटर समेत अगवा कर ले गए।
रंजिश में कैंटर समेत ट्रांसपोर्टर को अगवा कर हत्या

कैंटर से साथ में ट्रांसपोर्टर शिव शंकर को छोड़ गए। उन्होंने डायल 112 और ट्रांसपोर्टर साथियों को घटना की जानकारी दी। थाना उत्तर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तभी नारखी थाना क्षेत्र के शाहपुर में 50 वर्षीय युवक का खून से लथपथ मिला। एंबुलेंस से उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सड़क के किनारे मिला शव

शव की पहचान ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर का अपने पार्टनर ठाकुर गजेंद्र सिंह से विवाद चल रहा था। इसी वजह से वह खुद माल उतरवाने चालक के साथ आए थे। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ट्रामा सेंटर पहुंचे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- शराब पिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है पति, कमरे में रखा जाता है भूखा-प्यासा; विवाहिता के सनसनीखेज आरोप से पुलिस सन्न

यह भी पढ़ें- मथुरा में चांदी कारोबारी की लूट के बाद हत्या, घर में मिली खून से लथपथ लाश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475315