search

दुकानदार को व्हाट्सएप पर आई कॉल, सामने युवती ने उतारे कपड़े, इसके बाद क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें यह खबर

cy520520 2026-1-4 20:56:47 views 750
  

वीडियो दिखाकर युवती ने दुकानदार को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।



जागरण संवाददाता, मोहाली। दुकानदार को इंटरनेट मीडिया पर पहले दोस्ती कर फंसाया गया और बाद में उसका न्यूड वीडियो रिकाॅर्ड कर पैसों के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। दुकानदार दमनदीप सिंह की शिकायत पर स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दमनदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर उसकी बातचीत एक युवती से शुरू हुई। युवती ने अपना नाम सोनम जोशी बताया। कुछ समय बाद उसने उसका व्हाट्सएप नंबर ले लिया और बातचीत जारी रखी।

एक रात अचानक युवती की वीडियो काॅल आई। काॅल उठाने पर युवती ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और उसे भी ऐसा करने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो युवती जिद करने लगी, लेकिन उसने काॅल काट दिया। कुछ देर बाद युवती ने उसे एक वीडियो भेजी, जिसमें उसकी और युवती की वीडियो काॅल की अश्लील क्लिप थी।

दमनदीप ने बताया कि युवती ने उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि यदि उसने 95 हजार रुपये नहीं दिए तो यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी जाएगी और उसके फोन की पूरी काॅन्टेक्ट लिस्ट में भेज दी जाएगी।

डर के कारण उसने युवती के भेजे स्कैनर पर 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी युवती उसे और पैसे देने के लिए दबाव बनाने लगी। परेशान होकर दमनदीप ने पुलिस को शिकायत दी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427