search

पहले लड़की की चाकू गोदकर कर दी हत्या, दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट और फिर US छोड़ भारत भागा एक्स-बॉयफ्रेंड

deltin33 7 day(s) ago views 537
  

अमेरिका में मृत पाई गई भारतीय महिला। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यू इयर ईव से लापता 27 साल की एक महिला अमेरिका के मैरीलैंज में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट में मृत पाई गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी।

हावर्ड काउंटी पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान निकिता गोडिशला के रूप में हुई है, जो एलिसॉट सिटी की रहने वाली थी। उसकी लाश उसके एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट में मिली। जांचकर्ताओं ने एक्स- बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
अर्जुन ने पुलिस में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

जांचकर्ताओं के मुताबिक, अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और अधिकारियों को बताया कि उसने आखिरी बार गोडिशला को 31 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट में देखा था।
अमेरिका छोड़ भारत पहुंचा अर्जुन

पुलिस ने बताया कि जब अधिकारियों ने उसके द्वारा दी गई जानकारी की जांच शुरू की तो उन्हें उसी दिन बाद में पता चला कि शर्मा पहले ही अमेरिका छोड़ चुका था और फ्लाइट से भारत चला गया। अधिकारियों का मानना है कि उनकी शुरुआती जांच के आधार पर यह हत्या नए साल की शाम को शाम 7 बजे के कुछ ही देर बाद हुई थी।

इस घटनाक्रम को देखते हुए जांचकर्ताओं ने तेजी से कार्रवाई की और अर्जुन के अपार्टमेंट के लिए सर्च वारंट हासिल किया। पुलिस ने बताया कि जब अधिकारियों ने तलाशी ली तो उन्हें फ्लैट के अंदर गोडिशला का शव मिला, जिस पर चाकू के निशान थे। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड, नंबर और झगड़ा..., पब में मामूली विवाद के बाद रॉड से हमला; एक की गई जान, दूसरा घायल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460206

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com