search

Jharkhand Weather Update: ठंड और कोहरे का सितम जारी, अगले 3 दिनों के लिए रहें सतर्क

LHC0088 5 day(s) ago views 1095
  

ठंड के प्रकोप से बचने के लिए आग तापते लोग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण, जहां जिला प्रशासन ने 5 और 6 जनवरी को विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है, तो वहीं माैसम विज्ञान केंद्र रांची ने 5, 6 और 7 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

जिससे आगामी तीन-चार दिनों तक ठंड का असर बढ़ने की पूरी संभावना है। रविवार को राजधानी में दिनभर धूप-छांव की आंखमिचौली देखने को मिली। खिली धूप नहीं रहने से ठंड का असर देखने को मिला।

वहीं, जिले के बाहरी क्षेत्रों में अहले सुबह घने कोहरे का असर भी दिखा। ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालांकि, शीतलहर होने के बावजूद लोगों की भीड़ शहर के पार्कों में देखने को मिल रही है।

रविवार को भी दिनभर रांची में आंशिक बादल छाए रहे, जिस कारण धूप का असर नहीं हुआ और लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ा।
अगले तीन दिनों गिरेगा तापमान

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Weather Forecast में बताया गया कि 5 जनवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में घना कोहरा का असर देखने को मिलेगा।

वहीं, निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। इन जिलों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 6 जनवरी को उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों 5, 6 और 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 8 और 9 जनवरी को तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

5 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस - सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
6 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस - सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
7 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस - सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
8 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस - आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा सुबह में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
कांके में कनकनी, धूप-छांव के बीच बना रहा ठंड का असर

कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड का असर साफतौर पर महसूस किया गया। सुबह की शुरुआत ठिठुरन के साथ हुई जबकि दिन चढ़ने के साथ ही खिली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक लुढ़क गया, जिससे सुबह के समय कंपकंपी बढ़ गई।

मौसम विज्ञानी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि इस अवधि में वर्षा का कोई असर नहीं पड़ा और वर्षा शून्य मिमी दर्ज की गई। हवा की गति भी काफी मंद रही, जो मात्र 1.1 किमी प्रति घंटा आंकी गई। धीमी हवाओं के कारण ठंड का असर पूरे दिन लगभग स्थिर बना रहा लेकिन कनकनी का असर देखने को मिला।

सुबह और शाम की ठंड के बीच दोपहर में निकली धूप से बाजारों, चौक-चौराहों और सड़कों पर सामान्य चहल-पहल नजर आई। लोग अलाव तापते और धूप सेंकते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, ऐसे में नागरिकों को ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147636

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com