search

छत पर खेल रही 5 साल की बच्ची के साथ किशोर ने की दरिंदगी की कोशिश, पुलिस ने किशोर के पिता को हिरासत में लिया

deltin33 2026-1-5 09:26:14 views 813
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान की छत पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ 14 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर मुस्लिम किशोर छत से उतरकर भाग निकला। बच्ची के स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के पिता को हिरासत में लिया है।

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची रविवार शाम करीब पांच बजे अपने मकान की छत पर खेल रही थी। जिसे गांव के ही एक 14 वर्षीय मुस्लिम किशोर ने मौका पाकर वहीं दबोच लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची द्वारा शोर मचाने पर किशोर बच्ची को छोड़कर छत से उतरकर भाग निकला। बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। बच्ची के दादा द्वारा दोघट थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसपर पुलिस ने बच्ची को डॉक्टरी के लिए बागपत जिला चिकित्सालय भेजा है जबकि किशोर के पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाला किशोर मुस्लिम है। वहीं इस संबंध में दोघट थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के दादा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बच्ची को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है जबकि किशोर वहां से भाग निकला। उसके पिता को हिरासत में लिया है। बच्ची के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में रेलवे कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, बाइक सवार तीन युवकों ने घटना को दिया अंजाम; इलाके में फैली सनसनी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475297